新闻媒体
News
ईरान: प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ हिंसा और अत्यधिक बल प्रयोग पर गम्भीर चिन्ता
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि वह, ईरान में जारी प्रदर्शनों के दौरान सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ हिंसा और अत्यधिक बल प्रयोग की ख़बरों पर हतप्रभ और अत्यन्त चिन्तित हैं. उन्होंने, देश में अस्थिर हालात के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बीच, संयम बरतने और संचार सेवाओं को तुरन्त बहाल करने की अपील की है.
दक्षिण सूडान में यूएन सहायता मिशन में सेवारत भारत की शान्तिरक्षक मेजर स्वाति शान्ताकुमार के लिए ये शुरुआत आसान नहीं थी. मगर उनकी लगन और मुश्किलों पर पार पाने की जद्दोजहद ने, अनेक बाधाओं के बावजूद, स्थानीय समुदायों व महिलाओं के दिल जीतने में मदद की है. शीर्षतम यूएन अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने, संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा संयुक्त राष्ट्र की अनेक संस्थाओं व निकायों से अपनी भागेदारी वापिस लिए जाने के निर्णय पर खेद व्यक्त किया है. उन्होंने ज़ोर देकर कहा है कि यूएन प्रणाली अपने सभी तयशुदा अधिदेशों (mandates) के दायित्व का निर्वहन करती रहेगी. संयुक्त राष्ट्र और उसके मानवीय साझीदार संगठन, ग़ाज़ा और क़ाबिज़ पश्चिमी तट में कड़ाके की ठंड और राहत सामग्री की पहुँच में आ रही बाधाओं के बावजूद, बड़े पैमाने पर राहत अभियान जारी रखे हुए हैं. इन अभियानों में आश्रय, स्वच्छ पानी, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.-304永利